बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टर में बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टर में बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 10,150 के नीचे बना हुआ है। इससे पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में 19 पैसे कमजोर होकर 73.29 पर खुला।
हालांकि शुरुआती कारोबार में विप्रो, एनटीपीसी, एचपीसीएल जैसे स्टॉक्स में बढ़त रही। वहीं भारती एयरटेल, डियाबुल्स हाउसिंग, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को में गिरावट देखने को मिल रही है।

बुधवार को विप्रो और इंडिगो के एफवाई19 के दूसरी तिमाही के परिणाम आए हैं जिसमें इंडिगो को 652 करोड़ रुपये का घाटा और विप्रो को 1889 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। हालांकि गुरुवार को कारोबार में विप्रो और इंडिगो के शेयर पर नजर बनी रहेगी।
एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी शेयर बाजार में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट का असर यहां भी पड़ा है।
वैश्विक बाजार में मची इस हलचल की वजह से जापान का निक्केई 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है। ऑस्ट्रेलियाई बाजार में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। टोक्यो टोपिक्स इंडेक्स भी 3 फीसदी धड़ाम हुआ है।
अमेरिकी बाजार में भी धड़ाम
इससे पहले वॉल स्ट्रीट में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। नैस्डैक 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसमें 18 अगस्त, 2011 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट रही। वहीं, डाउ जोन्स की बात करें तो यह भी 2.41 फीसदी नीचे आया। एसएंडपी भी 3.09 फीसदी धड़ाम हुआ है।
अमेरिकी बाजार में मची इस हलचल का असर एशियाई बाजार पर भी देखने को मिला है। इसकी वजह से ही भारतीय शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications