देश की राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गुरुवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी रही।
देश की राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गुरुवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी रही। एक दिन की स्थिरता के बाद डीजल के दाम में भी चारों महानगरों में कमी दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल एक दिन पहले के मुकाबले 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया, जबकि डीजल का दाम पांच पैसे प्रति लीटर घट गया।

देश की राजधानी में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 81.10 रुपए प्रति लीटर और 74.80 रुपए प्रति लीटर थी। मुंबई में पेट्रोल का दाम 15 पैसे घटकर 86.58 रुपए प्रति लीटर हो गया और डीजल पांच पैसे घटकर 78.41 रुपए प्रति लीटर। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इसी प्रकार कोलकाता में डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई जबकि पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल का भाव क्रमश: 82.92 रुपए और 76.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
वहीं, चेन्नई मे गुरुवार को पेट्रोल 16 पैसे की कटौती के साथ 84.28 रुपये प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल का दाम छह पैसे की कटौती के साथ 79.09 रुपये प्रति लीटर हो गया। उधर, अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी आई है, जिससे आगे भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। अपने शहर के डीजल की कीमत को जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
