मोबाइल पर इंटरनेट सुविधाओं के उपयोग के मामले में भारत को नंबर एक देश बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सेवा प्रदाता रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी
मोबाइल पर इंटरनेट सुविधाओं के उपयोग के मामले में भारत को नंबर एक देश बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सेवा प्रदाता रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि जियो के फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड जियो गीगाफाइबर से देश फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड डाटा का इस्तेमाल करने वाले शीर्ष तीन देशों में शामिल हो सकता है। देश वर्तमान में इस मामले में 135वें स्थान पर है।
मोबाइल के बाद ब्रॉडबैंड सर्विस को लागू करना प्लान
जियो ने 2016 में सस्ती दर पर मोबाइल डाटा के साथ फ्री में वायस कॉल और एसएमएस की सुविधा देकर जियो ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। भारत इस समय मोबाइल इंटरनेट पर डाटा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला देश है। मोबाइल के बाद अब जियो अपने महत्वाकांक्षी फाइबर केबल लाइनों पर बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस को लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।
हर जगह इंटरनेट का भरपूर लाभ उठा सकेंगे
अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा हैं कि पहले दिन से जियो गीगा फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड और मोबाइल डाटा प्रौद्योगिकी के पूरे संगम वाली सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस दौरान भारतीयों को घर से बाहर जाने पर 4जी और 5जी तकनीक का लाभ मिलेगा या घर पर रहने पर वाईफाई की सुविधा मिलेगी।
135वें स्थान से शीर्ष तीन देशों में तेजी से शामिल हो जायेगा
वहीं हर परिसर को बेहतर क्वालिटी के नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य जाहिर करते हुए अंबानी ने कहा कि इस कदम से मोबाइल डाटा के इस्तेमाल के क्षेत्र में मिली सफलता को फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भी दोहराने के अवसर हैं। वहीं उनका कहना हैं मुझे लगता है कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में भारत 135वें स्थान से शीर्ष तीन देशों में इतनी तेजी के साथ शामिल हो जाएगा कि पूरी दुनिया चकित रह जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
