पेट्रोल-डीजल के कीमतों में पिछले लगभग एक सप्ताह से कटौती जारी है। आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल के दाम कम हुए हैं।
पेट्रोल-डीजल के कीमतों में पिछले लगभग एक सप्ताह से कटौती जारी है। आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल के दाम कम हुए हैं। हालांकि, आज डीजल की कीमतों में कमी नहीं हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इस कटौती के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 81.25 रुपये और डीजल 74.85 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं।
मुंबई में भी आज सिर्फ पेट्रोल की कीमत कम हुई है। यहां पेट्रोल के दाम में 8 पैसे की कटौती हुई है। मुंबई में आज पेट्रोल 86.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मंगलवार पेट्रोल-डीजल का आकड़ा
आपको मालूम हो कि मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के रेट 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। दिल्ली में 81.34 रुपये प्रति लीटर हो गए। साथ ही राजधानी में डीजल 7 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 74.85 रुपये प्रति लीटर के रेट पर हो गया।
मुंबई में भी मंगलवार को पेट्रोल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इससे यहां पेट्रोल की कीमतें 86.81 रुपये प्रति लीटर हो गईं। साथ ही डीजल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर गिरकर 78.46 रुपये प्रति लीटर हो गए। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इस वजह से सस्ता हुई कीमत
तेल की कीमतों में गिरावट की वजह कच्चे तेल का सस्ता होना और रुपये में रिकवरी होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 79.74 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया, जो इस महीने की शुरुआत में 85 डॉलर था। बता दें कि तेल कंपनियां अब हर दिन कच्चे तेल और रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं।
4 अक्टूबर को 2.50 रुपये की कटौती हुई
बता दें कि केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया था और राज्यों से भी ऐसा करने को कहा था। इसके बाद कुछ राज्यों ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। इससे एक बार तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन उसके बाद लगातार बढ़ रही कीमतों की वजह से यह राहत गायब हो गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
