सोने के भाव में लगातार तेजी से ये इस साल के सबसे ऊंचे भाव पर पहुंच गया है। सोने का भाव फेस्टिवल की मांग और वैश्विक संकेतों के कारण 32,500 के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।
सोने के भाव में लगातार तेजी से ये इस साल के सबसे ऊंचे भाव पर पहुंच गया है। सोने का भाव फेस्टिवल की मांग और वैश्विक संकेतों के कारण 32,500 के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा में सोने का भाव 150 रुपए चढ़कर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम केस्तर पर पहुंच गया।
चांदी का भाव 20 रुपए गिरकर 39,730 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। सिक्का निमार्ता और इंडस्ट्री की कमजोर मांग के कारण चांदी के भाव में गिरावट आई। भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बाजार सूत्रों ने कहा कि त्यौहारों और शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं ने सोने की लिवाली बढ़ा रखी थी। इसके अलावा विदेशों में मजबूती के रुख के संकेतों से भी पीली धातु को बल मिला और इसका भाव इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.11 प्रतिशत मजबूत होकर 1,232.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मंगलवार को यहां सोने 17 जुलाई के बाद 1239.68 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर 14.83 डॉलर प्रति औंस हो गई। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150-150 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,500 रुपए और 32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गये। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चढ़कर 24,800 रुपए पर पहुंच गई। कल सोने के भाव में 130 रुपए की तेजी आई थी।
चांदी हाजिर भी 20 रुपए गिरकर 39,730 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। जबकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 50 रुपए गिरकर 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का 1000 रुपए की तेजी आई 76 हजार रुपए पर पहुंच गया। सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पहुंच गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
