जाइडस वेलनेस और कैडिला हेल्थकेयर मिलकर हेन्ज इंडिया को खरीदने जा रही हैं। यह सौदा 4,595 करोड़ रुपये का है।
जाइडस वेलनेस और कैडिला हेल्थकेयर मिलकर हेन्ज इंडिया को खरीदने जा रही हैं। यह सौदा 4,595 करोड़ रुपये का है। यह जानकारी एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई। बता दें कि हेन्ज इंडिया, क्राफ्ट हेन्ज की सब्सिडियरी है।
हालांकि इसके साथ ही कंपनी को भारत, नेपाल और बांग्लादेश में कॉम्प्लान बेचने का अधिकार मिल जायेगा। जायडस वेलनेस को ग्लूकॉन डी और नाइसिल ब्रांड के ग्लोबल अधिकार भी मिल गए हैं। ये डील अगले साल की शुरूआत में पूरी होने की संभावना है।

हेंज इंडिया को खरीदने के लिए कैडिला और जाइडस ने एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स साइन किये है। जिसके तहत दोनों कंपनियां हेंज के पॉपुलर ब्रांड्स कॉम्प्लान, ग्लूकॉन डी, नाइसिल और संप्रिति घी की ओनर भी बन जायेगी। इन चारों ब्रांड के लिए 30 जून तक हेन्ज इंडिया का 12 माह का रेवेन्यु लगभग 1150 करोड़ रुपये और ईबीआईडीटीए लगभग 225 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
वहीं कंपनी का कहना हैं कि इस डील का पैसे डेट और इक्विटी के जरिए पैसा जुटाकर दिया जाएगा। इस अधिग्रहण के साथ ही कंपनी का टर्नओवर 1700 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा। क्राफ्ट हेंज ने सिंतबर में फैसला किया था कि वो भारत के ऑपरेशन को बेचेगी। पहले कंपनी सिर्फ भारतीय कारोबार और ब्रांड बेचना चाहती थी।
इटली की इस कंपनी का मालिक अमेरिका की कंपनी है। इसको नीदरलैंड में रजिस्टर करवाया गया है। क्राफ्ट हेंज भारत में कॉम्प्लान, टेलकम पाउडर नाइसिल, ग्लूकॉन डी और संप्रति घी बेचती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
