मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट और रुपये में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। हालांकि शुरुआत के आधे घंटे के भीतर ही सेंसेक्स 270 अंक और निफ्टी करीब 90 अंक
मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट और रुपये में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। हालांकि शुरुआत के आधे घंटे के भीतर ही सेंसेक्स 270 अंक और निफ्टी करीब 90 अंक टूट गया। फिलहाल सेंसेक्स 268 अंक गिरकर 33868 और निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 10,156 पर ट्रेड कर रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट पेंट कंपनियों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक में देखने को मिल रही है।

एशियन पेंट में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
वहीं अगर हम निफ्टी 50 की बात करें एशियन पेंट में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम एचपीसीएल 4 फीसदी, बीपीसीएल 3.25 फीसदी, आईओसी 3 फीसदी और ओएनजीसी 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
मंगलवार के कारोबार में टॉप गेनर्स में इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट, कोल इंडिया, जीएआईएज , एचडीएफसी , एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स शामिल हैं. वहीं, टॉप लूजर्स में एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, बजाज आॅटो, यस बैंक, बीपीसीएल, आईओसी, और ओएनजीसी भी शामिल हैं। जबकि मिडकैप में पीएनबी हाउसिंग, अडानी पावर, आरबीएल बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस में तेजी आयी है। वहीं इंडियन बैंक, कैस्ट्राल इंडिया, आईजीएल और टोरंट पावर में कमजोरी देखने को मिली है।
इन फैक्टर्स का असर देखने को मिला
दरअसल आपको बता दें कि अमेरिका अर्निंग सीजन की चिंताएं और सऊदी अरब के डिप्लोमैटिक विवाद के निगेटिव फैक्टर्स के चलते मंगलवार को एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। वहीं पूंजी के लगातार आउटफ्लो होने और डॉलर के मजबूत होने से रुपया भी डॉलर की तुलना में 21 पैसे कमजोर होकर 73.77 पर खुला।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications