मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सुबह 14 पैसे की गिरावट के साथ 73.70 पर खुला था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद इसमें गिरावट और बढ़ गई और यह 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.75 पर पहुंच गया।
आज यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सुबह 14 पैसे की गिरावट के साथ 73.70 पर खुला था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद इसमें गिरावट और बढ़ गई और यह 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.75 पर पहुंच गया। बता दें कि सोमवार को भी रुपए में गिरावट आई थी। इसकी वजह से बैंकों और निर्यातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी रही। विदेशी निवेशक भी घरेलू पूंजी बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। इससे रुपए पर दबाव बढ़ रहा है। सोमवार को रुपया 24 पैसे गिरकर 73.56 पर बंद हुआ था।

इससे पहले शुक्रवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 73.32 के स्तर पर बंद हुआ था। 74.50 का आंकड़ा पार करने के बाद रुपए में थोड़ी मजबूती जरुर नजर आई, लेकिन ग्लोबल स्तर पर खड़ी हो रही चुनौतियों के चलते रुपया कमजोर हुआ है।
शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले हैं सेंसेक्स जहां 270 अंक तक तो Nifty भी 10200 से नीचे कारोबार कर रहा है। तो वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार छठवें दिन कम हुए हैं।
आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती का रुख है। इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है। इससे भी रुपए पर दबाव बढ़ा है।
कच्चे तेल के दोनों प्रमुख बेंचमार्क ब्रेंट और WTI की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्रोक्जिट को लेकर जारी अनिश्चितता और इटली में बढ़ते खर्च से निवेशक यूरो और स्टर्लिंग से दूरी बनाए हुए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
