ब्रिटेन की बड़ी तेल कंपनी बीपी पीएलसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर देश में बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
ब्रिटेन की बड़ी तेल कंपनी बीपी पीएलसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर देश में बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी कर रहे हैं। मिंट के मुताबिक दोनों कंपनियां मिलकर देश में 2 हजार पेट्रोल पंप खोलेंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में पहले से ही स्वतंत्र तौर पर 1343 पेट्रोल पंप चलाती है। वहीं बीपी को अक्टूबर 2016 में देश में 3500 पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस मिला था। भारत में ईंधन की मांग लगातार बढ़ रही है।
अगले 3 साल में पेट्रोल पंप खुलेंगे
हालांकि बता दें कि पेट्रोल पंप अगले 3 साल में खोले जाएंगे। खबर के मुताबिक अभी दोनों के बीच इस नए कारोबार के लिए अंतिम एंग्रीमेंट नहीं किया है। बीपी और रिलायंस का पहले से ही एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन के लिए करार है। फरवरी 2011 में इस कंपनी ने रिलायंस से 7.2 अरब डॉलर में 21 तेल और गैस ब्लॉक में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। दोनों कंपनी इंडिया गैस सॉल्यूशन के जरिए देश में गैस की मार्केटिंग भी करती है।
रिलायंस के पास 5 हजार पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस
भारत में रिटेल पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए कंपनी को तेल खोज और उत्पादन, गैस, पाइपलाइन और टर्मिनल पर 2000 करोड़ का निवेश करना जरुरी है। रिलायंस के पास देश में 5 हजार पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस है। कंपनी की अभी भारत के रिटेल ईंधन बाजार में 6 फीसदी हिस्सेदारी ही है। रिलायंस ने 2004 से 2006 के बीच देश में 1470 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1470 पेट्रोल पंप खोले थे।
भारत में कुल 57312 पेट्रोल पंप
इस बात की जानकारी दे कि रिलायंस का पेट्रोल महंगा रहता है। वहीं आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल से खरीदा गया पेट्रोल सरकारी सब्सिडी के कारण सस्ता होता है। अब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को बाजार के हवाले छोड़ दिया है। भारत में 57312 पेट्रोल पंप हैं। बता दें कि मिंट के मुताबिक देश में ये सरकारी कंपनियां अगले साल में 50 हजार पेट्रोल पंप खोलने वाली है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications