यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
लगातार छठवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर वहीं डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.34 रुपए प्रति लीटर हो गए। तो दिल्ली में डीजल 7 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 74.85 रुपए प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है।
मुंबई में तेल के दाम
आज मुंबई में पेट्रोल 30 पैसे कम होकर 86.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 78.54 रुपए प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है। कहा जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में सस्ते तेल का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता किया गया है। बता दें कि 5 अक्टूबर को देश भर में तेल कंपनियों ने तेल के दाम 2.50 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया था। आपके शहर में पेट्रोल के दाम
हर दिन सुबह 6 बजे बदलते हैं तेल के दाम
भारत की तेल कंपनियां जैसे कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ईंधन कीमतों में बदलाव कर दिया है, जो रोजाना सबुह 6 बजे से लागू हो रहा है। इसमें एक रुपया तेल कंपनियों की ओर से और 1.50 रुपए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की थी। साथ ही बीजेपी शासित राज्य सरकारों ने भी अपनी तरफ से वैट में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। आपके शहर में डीजल का दाम
ब्रेंट क्रूड ऑयल
आपको बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 79.74 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया। ऑयल कंपनियां अब हर दिन कच्चे तेल और रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं।
वैट में कटौती
ऐसा माना जा रहा है कि अंराष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद कई राज्यों ने वैट में कटौती की थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications