यहां पर आपको रिलायंस जियो दिवाली 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही बताएंगे की यह ऑफर किन लोगों को मिलेगा।
दिवाली से पहले ही रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नए ऑफर की पेशकश करने का ऐलान कर दिया है। इस ऑफर का नाम है दिवाली 100 पर्सेंट कैशबैक, जिसमें जियो अपने ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा कंपनी ने एक नया सालाना प्लान भी लॉन्च किया है। इस ऑफर को कंपनी ने एक टैग लाइन दी है 'रिचार्ज करो इस दिवाली और पाओ फायदे अगली दिवाली तक'। तो आइए जानते हैं इस ऑफर का लाभ आपको कैसे मिलेगा और क्या-क्या नए फायदे मिलेंगे।
इन प्लान्स पर मिलेगा कैशबैक ऑफर
बता दें कि जियो का यह ऑफर 149 रुपए से ज्यादा के सभी रिचार्ज प्लान्स पर वैद्य है। यानी इस प्लान में आप उन सभी रिचार्ज प्लान्स पर 100% कैशबैक पा सकते हैं, जो 149 रुपए से ज्यादा के हैं। जैसे कि 149 रुपए, 198 रुपए, 299 रुपए, 349 रुपए, 398 रुपए, 399 रुपए, 448 रुपए, 449 रुपए, 799 रुपए, 999 रुपए, 1,999 रुपए, 4,999 रुपए और 9,999 रुपए वाले प्लान्स आदि।
माइ जियो एप से मिलेगा कूपन
रिलायंस जियो के इन प्लान्स को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक कूपन के रुप में मिलेंगे। ये कूपन माइ जियो एप में माइ कूपन सेक्शन में दिख जाएंगे और यहां से ग्राहक इन्हें पा सकते हैं। ग्राहकों को मिलने वाले कूपन और रिचार्ज पैक की वैल्यू समान होगी। यानी अगर आपने 149 रुपए का प्लान लिया है, तो उसमें आपको 149 रुपए के ही कूपन मिलेंगे।
कूपन प्राप्त करने के नियम
100 प्रतिशत कैशबैक का यह ऑफर मल्टीपल रिचार्ज पर भी वैद्य है। यानी अगर ग्राहक ऑफर पीरियड के अंदर एक से अधिक रिचार्ज पैक लेते हैं, तो उन्हें उतने ही कूपन मिलेंगे। यदि आपने पांच रिचार्ज पैक लिए हैं, तो आपको उन्हीं की वैल्यू वाले पांच कूपन मिलेंगे। खास बात यह है कि यह ऑफर जियो के नए और पुराने सभी ग्राहकों के लिए है।
प्री-पेड ग्राहकों को मिलेंगे ऑफर
तो वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि कैशबैक का यह ऑफर सिर्फ प्री-पेड रिचार्ज पर लागू है और इसमें पोस्टपेड पैक शामिल नहीं है। ग्राहक इन कूपनों का इस्तेमाल रिलायंस डिजिटल या रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर पर कर सकते हैं। इन कूपनों का इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 5,000 रुपए की खरीदारी करनी होगी। आप इन नए ऑफर्स का फायदा 18 अक्टूबर से 30 नवंबर 2018 तक ले सकते हैं। जबकि यूजर्स को मिलने वाले कैशबैक कूपन का इस्तेमाल 31 दिसंबर 2018 तक किया जा सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications