पेट्रोल और डीजल लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ। कटौती के बाद यहां पेट्रोल 81.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.92 रुपये लीटर मिले
पेट्रोल और डीजल लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ। कटौती के बाद यहां पेट्रोल 81.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.92 रुपये लीटर मिलेगा। पिछले पांच दिन में पेट्रोल 1.39 रुपये और डीजल 77 पैसे सस्ता हुआ है।
मुंबई में भी सोमवार को पेट्रोल की ताजा कीमत 86.91 रुपये प्रति लीटर 30 पैसे कम और डीजल 78.54 रुपये प्रति लीटर 28 पैसे कम बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.29 रुपये 29 पैसे की कटौती खर्च करने होंगे, जबकि डीजल 76.77 रुपये 27 पैसे कम प्रति लीटर है।चेन्नै में पेट्रोल 32 पैसे की कटौती के बाद 84.64 रुपये लीटर और डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 79.22 रुपये लीटर मिल रहा है।
रविवार का पेट्रोल-डीजल आकड़ा
बता दें कि रविवार को भी लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के रेट 25 पैसे प्रति लीटर की गिरावट के साथ 81.74 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। वहीं डीजल में रविवार को 17 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई थी। मुंबई में भी रविवार को पेट्रोल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी।
इसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 87.21 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। वहीं डीजल के दाम 18 पैसे प्रति लीटर की गिरावट के साथ 78.82 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। भारत के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कच्चे तेल के दाम में 6 डॉलर प्रजह बैरल की कमी
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट आयी। उसके बाद भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। पिछले 15 दिनों में कच्चे तेल के दाम में करीब 6 डॉलर प्रति बैरल की कमी आई है।
वहीं तीन अक्टूबर को आईसीई पर ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। जबकि शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का दिसंबर डिलीवरी सौदा पिछले सत्र के मुकाबले करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अपने शहर के डीजल की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
पेट्रोल पंप बंद और टैक्सी-ऑटो की भी हड़ताल
हालांकि आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल- डीजल के दामों पर वैट नहीं हटाने के विरोध में 22 अक्टूबर यानी आज 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। इतना ही नहीं खबर यह हैं कि दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन डीपीडीए ने निर्णय लिया हैं कि पेट्रोल पंप सोमवार को सुबह छह बजे से अगले 24 घंटों के लिए बंद कर दिये जायेंगे।
डीपीडीए ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट कम नहीं किया है। इसकी वजह से हमें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं उनका कहना हैं कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विरोध में 22 अक्टूबर सोमवार को 24 घंटे के लिए सभी पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications