पेट्रोल और डीजल लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। शनिवार को भी पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में राहत दी गई।
पेट्रोल और डीजल लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। शनिवार को भी पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में राहत दी गई। कुछ दिन पहले सरकार ने उत्पाद कर में कटौती कर लोगों को राहत दी थी। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। राजधानी में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत 81.99 और 75.36 रुपये प्रति लीटर है। तीन दिनों में पेट्रोल की कीमत में 84 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे की कटौती हुई है।

मुंबई के पेट्रोल डीजल के आकड़ा
मुंबई में भी पेट्रोल व डीजल के दाम कम हुए। मुंबई में पेट्रोल के दाम में दिल्ली से एक पैसा कम 38 पैसे की कमी रही। इसके साथ ही, मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.46 रुपए प्रति लीटर हो गए। मुंबई में डीजल की कीमतों में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। शनिवार को मुंबई में डीजल के दाम 79 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गए।
जबकि शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे तो डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत82.38 रुपए प्रति लीटर रही जबकि गुरुवार को यानी कि 18 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 82.62 रुपए प्रति लीटर थे। भारत के विभिन्न शहरों के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पहले भी हुई है दाम में कटौती
इस महीने की 5 तारीख को सरकार ने उत्पाद कर में कटौती की थी जिससे पेट्रोल के दाम में देश भर में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कमी आई थी। सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद कर में 1.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाले राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती की थी। भारत के विभिन्न शहरों के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
