भारत में बिटकॉइन खरीदने और बेचने के लिए बेंगलुरु में पहला एटीएम इंस्टॉल किया गया है। देश का पहला बिटकॉइन एटीएम बेंगलुरु के एक मॉल में लगाया गया है।
भारत में बिटकॉइन खरीदने और बेचने के लिए बेंगलुरु में पहला एटीएम इंस्टॉल किया गया है। देश का पहला बिटकॉइन एटीएम बेंगलुरु के एक मॉल में लगाया गया है। अब बिटकॉइन इस्तेमाल करने वाले लोग यहां से बिटकॉइन खरीद और बेच सकते हैं।
बता दें कि इस साल फरवरी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारत में बैंकों और नियमित वित्तीय संस्थानों के बिटकॉइन के इस्तेमाल को बैन कर दिया था। तबसे कोई भी भारत देश के अंदर बिटकॉइन की खरीद-बिक्री नहीं कर सकता था, बशर्ते उनका विदेश में अकाउंट हो या उनकी जगह पर कोई और विदेश में उनका ट्रांजैक्शन करे।

हालांकि अब ऐसे बिटकॉइन यूजरों के लिए क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज यूनोकॉइन ने एटीएम या कियोस्क लॉन्च किया है। सूत्रों के मुताबिक एटीएम मेकर एनसीआर की ओर से बनाया गया एटीएम सामान्य एटीएम से थोड़ा अलग है। इसमें क्रेडिट कार्ड-डेबिट कार्ड वाले स्लॉट को डिसेबल कर दिया गया है क्योंकि बैंकों पर क्रिप्टोकरंसी सिस्टम का इस्तेमाल करने की पाबंदी है।
यूनोकॉइन और इसके यूनिट यूनोडेक्स के ग्राहक एक दिन में 1,000 और 10,000 के बीच की कैश डिपॉजिट या विथड्रॉ कर सकते हैं। बिटकॉइन यूजर के अकाउंट में जितनी भी रकम होगी वो उनसे इस एटीएम के जरिए दूसरी क्रिप्टोकरंसी खरीद सकता है। इतना ही नहीं यूनोकॉइन के सीईओ और फाउंडर सात्विक विश्वनाथ ने बताया कि यूनोकॉइन के 13 लाख यूजर हैं। बैन के पहले भारतीय अपने बिटकॉइन का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
