रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल बुधवार को कहा कि सितंबर, 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान 17.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 9,516 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल बुधवार को कहा कि सितंबर, 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान 17.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 9,516 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया। आपको बता दें कि यह आरआईएल के इतिहास का सबसे ज्यादा प्रॉफिट रहा है। वहीं एक साल पहले समान अवधि के दौरान कंपनी को 8,109 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन कमी आयी
हालांकि बता दें कि कंपनी के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन जीआरएम में कमी दर्ज की गई जो 9.50 डॉलर प्रति बैरल रह गया। जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 12 डॉलर रहा था। वहीं रिजल्ट से पहले आरआईएल का स्टॉक 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1,148 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।
कंपनी की कुल इनकम 54 फीसदी बढ़ी
बता दें कि मुकेश अंबानी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के बाद सीएमडी की रिजल्ट घोषित किया। वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल इनकम 54.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,56,291 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 1,01,169 करोड़ रुपए रहा था। इस दौरान रिलांयस इंडस्ट्रीज की स्टैंडअलोन इनकम 37.1 फीसदी बढ़कर 1,03,086 करोड़ रुपए रही और प्रॉफिट 7.2 फीसदी बढ़कर 8859 करोड़ रुपए हो गई।
रिलायंस डेन नेटवर्क, हाथवे केबल में 5250 करोड़ रुपये का करेगी निवेश ये भी पढ़ें।
दूसरी तिमाही में जियो ने 681 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
अंबानी ने अपने टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरी तिमाही में जियो ने 681 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट अर्जित किया है। इस तिमाही में पहली बार कंपनी ने 10 हजार करोड़ रुपये रेवेन्यू के स्तर को पार किया है। वहीं 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 25 करोड़ के पार पहुंच गयी है।
बता दें कि अंबानी का कहना हैं कि जियो का प्रति ग्राहक औसत रेवेन्यू भी इस तिमाही में 131.70 रुपये पहुंच चुका है। वहीं इस तिमाही में उसके ग्राहकों ने 771 करोड़ जीबी डाटा का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2018 में रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कुल मिलाकर 218763 करोड़ रुपए कर्ज था, जो सितंबर में बढ़कर 258701 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
