यहां पर आपको अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के बारे में बताएंगे।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही दूसरी बंपर सेल का ऐलान कर दिया है। अमेजन कंपनी ने इसे Wave2 का नाम दिया है। वेव 2 सेल 24 अक्टूबर को रात 12 बजे से शुरू होकर 28 अक्टूबर को 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी। तो आइए बताते हैं इस सेल के बारे में।
हर रोज लगेगी Flash सेल
कंपनी के अनुसार इस सेल में शाओमी के रेडमी 6ए स्मार्टफोन के लिए हर रोज दोपहर 12 बजे Flash सेल आयोजित की जाएगी। कंपनी ने अपने प्रेस नोट में बताया है कि इसमें भारत के कुछ चुनिंदा सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
मिलेगें ढेरों कैशबैक
अमेजन के फैशन प्रोडक्ट्स पर 90 प्रतिशत तक की छूट के साथ 15 प्रतिशत तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जाएगा। तो वहीं होम और किचन के प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। टीवी पर 60 प्रतिशत और बाकी अप्लायंस सहित अन्य चीजों पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।
कैशबैक ऑफर्स की बात कर जाए तो आईसीआईसीआई और सिटी बैंक के कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे।
डिस्काउंट में मिलेंगे ये प्रोडक्ट
आपको बता दें कि हर बार कि तरह इस बार भी कंपनी इस सेल में भी स्मार्टफोन, टीवी, अप्लायंस, फैशन, घर के सामानों समेत कई प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा फायर टीवी स्टिक और इको थर्ड जेनरेशन जैसे अमेजन प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।
2 घंटे के अंदर होगी समानों की डिलीवरी
बैंगलुरू, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद में रहने वाले लोग प्राइम नाउ एप के जरिए महज 2 घंटे में अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी का आनंद उठा सकेंगे। आपको मालूम ही होगा कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का फर्स्ट एडिशन 10 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
