यहां पर आपको बताएंगे कि आखिर आधार के कारण के कारण 50 करोड़ मोबाइल नंबर कैसे बंद हो सकते हैं।
इस समय देश के 50 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के नंबरों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। यह खतरा उन मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के दौरान आधार कार्ड के अलावा कोई और दूसरा पहचान पत्र नहीं दिया है। ऐसे में केवल आधार कार्ड देकर मोबाइल कनेक्शन लेने वाले लोगों को नई KYC प्रक्रिया से गुरजना होगा। आधार वेरिफिकेशन के जरिए लिए गए नए सिम कार्ड को अगर किसी दूसरे आइडेंटिफिकेशन प्रक्रिया का बैकअप नहीं मिला, तो ये डिस्कनेक्ट हो जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आयी है समस्या
आपको बता दें कि यह समस्या सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आयी है जब कोर्ट ने कहा था कि कोई भी निजी कंपनी किसी व्यक्ति के यूनिक आईडी का इस्तेमाल पहचान के लिए नहीं कर सकती है। कोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि टेलीकॉम कंपनियों को नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने की सहमति देगी।
ऑथेंटिकेशन के दूसरे तरीके आ सकते हैं
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिर्पोट के अनुसार बुधवार को टेलिकॉम सेक्रेटरी अरुण सुंदरराजन ने इस मामले में सेवाप्रदाता कंपनियों से मुलाकात की और ऑथेंटिकेशन के किसी दूसरे तरीकों पर विचार किया। इस समस्या को लेकर टेलीकॉम विभाग भी यूआईडीएआई से बातचीज कर रहा है।
सरल प्रक्रिया के तहत होगा काम
इस बारे में अरुण सुंदराजन ने बताया कि इस विषय को लेकर सरकार गंभीर है और इससे निकलने के लिए दूसरे विचारों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि नई प्रक्रिया के कारण लोगों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एक सरल प्रक्रिया के तहत ये काम हो, जिसमें उपभोक्ताओं को कम से कम समस्या का सामना करना पड़े।
जियो के ग्राहकों पर सबसे ज्यादा खतरा
आपको मालूम होगा कि रिलायंस जियो ने केवल आधार कार्ड लेकर सबसे ज्यादा मोबाइल कनेक्शन दिए हैं। जियो का पूरा डाटाबेस और नेटवर्क ऑपरेशन बायोमीट्रिक पहचान पर आधारित है। इस साल के सितंबर महीने तक जियो के 25 करोड़ यूजर्स बन चुके हैं, जैसा कि कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया था। जियो के अलावा भारती एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और MTNL का नंबर यूज कर रहे लोगों पर भी खतरा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
