यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यूआईडीएआई ने सभी पेमेंट कंपनियों को नोटिस भेजा है। जिसमें आधार आधारित सेवाओं को तत्काल बंद करने के लिए कहा गया है।
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यूआईडीएआई ने सभी पेमेंट कंपनियों को नोटिस भेजा है। जिसमें आधार आधारित सेवाओं को तत्काल बंद करने के लिए कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में प्राइवेट कंपनियों के बायामिट्रिक वेरिफिकेशन पर रोक लागाई थी। जिसके बाद यूआईडीएआई की तरफ से शायद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। बता दें कि लगभग सभी प्रमुख प्राइवेट नॉन- बैंकिंग पेमेंट्स कंपनियों को यूआईडीएआई से पछले हफ्ते नोटिस मिले है।

यूआईडीएआई द्वारा पत्र जारी किया गया
जिसके बाद यूआईडीएआई ने विभिन्न पेमेंट कंपनियों से इस बात की लिखित जानकारी मांगी हैं कि वह किस प्रकार से आधार बेस्ड इकोसिस्टम से बाहर निकलेंगी। वहीं 12 अक्टूबर को यूआईडीएआई द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि चूंकि आपकी संस्था आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन सर्विस को अब इस्तेमाल नहीं कर सकती अगर अब तक नहीं किया गया है, तो आपको तत्काल प्रभाव से आधार बेस्ड सभी ऑथेंटिकेशन बंद करने होंगे।
हालांकि पेप्वाइंट, ईको इंडिया फाइनेंस सर्विसेस और ऑक्सीजन समेत प्राइवेट कंपनियों के समूह को पिछले दो दिनों में यूआईडीएआई द्वारा नोटिस भेजा गया है, जिसमें उनसे पूछा गया है कि वह आधार बेस्ड इकोसिस्टम से बाहर निकलने के लिए क्या प्लान तैयार कर ली हैं।
पत्र केवल नॉन बैंकिंग कंपनियों को भेजे गए
वहीं इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रो ने बताया कि यूआईडीएआई द्वारा ये पत्र केवल नॉन बैंकिंग कंपनियों को भेजे गए हैं, जिनके पास प्रीपेड पेमेंट सर्विस का लाइसेंस है। सूत्रों की मानें तो बैंक और पेटीएम जिनके पास बैंकिंग लाइसेंस है, उन्हें इस प्रकार का कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। इस बारे में यूआईडीएआई को भेजे गए मेल का जवाब भी नहीं आया है। बता दें कि बीती 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए सेक्शन 57 को खत्म कर दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications