कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन लंबे समय के बाद शेयर बाजार में कुछ उम्मीदें नजर आ रही है। वैसे तो सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले थे लेकिन बाद में गिरावट नजर आने लगी है अब आज देखना है कि सेंसेक्स, निफ्टी कितना प्रोग्रेस करते हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 251.06 अंकों पर 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 35116.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 65.49 अंकों पर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 10577.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 1.0 फीसदी की बढ़त के साथ 14523.50 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14565.89 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 25587.30 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो अल्ट्रा टेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एम एण्ड एम, एशियन पेंट्स और अदानी पोर्ट्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, हिंडाल्को, विप्रो और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में कुछ खास कारोबार नजर नहीं आ रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 22323.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
