जियो की आंधी से पूरी टेलीकॉम मार्केट को हिला देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एक और वैसा ही कदम उठाने की तैयारी कर रहे है।
जियो की आंधी से पूरी टेलीकॉम मार्केट को हिला देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एक और वैसा ही कदम उठाने की तैयारी कर रहे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही देश की 2 बड़ी केबल कंपनियों में बड़ा हिस्सा खरीद सकती है। बता दें कि अंबानी दोनों कंपनियों में 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदने वाले है।

मामले से जुड़े लोगों ने जानकारी दी कि आरआईएल इन दोनों कंपनियों में 25-25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली है। कंपनी को इसके बाद इन कंपनियों के बोर्ड में भी जगह मिल जाएगी। इन दोनों कंपनियों में प्रोमोटर्स का हिस्सा कम होने से ओपन ऑफर भी ट्रिगर हो जाएगा। इस खबर के बाद हेथवे और डेन नेटवर्क दोनों के शेयर में तेजी आ गई।
बता दें कि डेन नेटवर्क का शेयर करीब 4 फीसदी चढ़कर 77.20 रुपया पहुंच गया है। वहीं हथवे केबल की बात करें तो इसके शेयर भी 4.6 फीसदी चढ़कर 30.15 रुपया प्रति शेयर पर पहुंच गया है। इस डील का एलान अगले कुछ दिनों में कर दिया जायेगा। बता दें कि हेथवे केबल का मालिक रहेजा ग्रुप है। वहीं समीर मनचंदा डेन नेटवर्क के मालिक हैं। दोनों हीं कंपनिया नए शेयर जारी करेंगी। रिलायंस 25 फीसदी से ज्यादा हिस्सा खरीदेगी हालांकि ये 50 फीसदी से कम होगा।
पिछले साल सितंबर में आरआईएल की डेन नेटवर्क्स में हिस्सा खरीदने के लिए बातचीत हुई थी। हालांकि दोनों कंपनियों के लिए करार नहीं हो पाया। जियो के लिए मौजूदा केबल ऑपरेटर्स के नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। जानकारों के मुताबिक हेथवे और डेन से जियो को बड़ा सहारा मिलेगा। दोनों के पास 72-72 लाख केबल सब्सक्राइबर्स हैं। हेथवे की पहुंच 350 शहरों और डेन की पहुंच 200 शहरों तक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
