यहां पर आपको आधार डाटा लीक से जुड़े मामले के बारे में बताएंगे।
आधार डाटा लीक का मामला तो जैसे रुक ही नहीं रहा है। डिजिटल सुरक्षा कंपनी गेमाल्टो की एक रिर्पोट में दावा किया गया है कि वर्ष 2018 की पहली छमाही में आधार सेंधमारी के मामले में एक अरब रिकॉर्ड चोरी हुए। जिसमें कि नाम, पता या अन्य व्यक्तिगत सूचनाएं शामिल हैं। इस बारे में भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला।
अमेरिका में डाटा लीक के सबसे ज्यादा मामले
रिर्पोट के अनुसार भारत में आधार आंकड़ों से समझौते की वजह से सेंधमारी का आंकड़ा उुंचा रहा है। गेमाल्टो की रिर्पोट के अनुसार अमेरिका अब भी इस तरह के हमलों का सबसे बड़ा शिकार है। ग्लोबल स्तर पर सेंधमारी के कुल मामलों में 57 प्रतिशत का शिकार अमेरिका रहा है। कुल रिकॉर्ड चोरी में 72 प्रतिशत अमेरिका में चोरी हुए हैं। हालांकि, सेंधमारी के मामलों में इससे पिछली छमाही की तुलना में 17 प्रतिशत की कमी आयी है।
भारत में 37 प्रतिशत रिकॉर्ड चोरी के मामले
इसके अलावा सेंधमारी या रिकॉर्ड चोरी की बात की जाए तो ग्लोबल स्तर पर हुए ऐसे मामलों में 37 प्रतिशत का शिकार भारत बना है। ताजा आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर 945 सेंधमारी मामलों में 4.5 अरब डाटा चोरी हुए। इनमें से एक अरब डाटा चोरी के मामले सामने आए।
सोशल मीडिया से सबसे ज्यादा डाटा चोरी
तो वहीं रिर्पोट में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया मंच प्लेटफार्म पर दो अरब प्रयोगकर्ताओं के डाटा सेंधमारी हुई। यह वैश्कि स्तर पर इस तरह की सबसे बड़ी घटना है। इसके बाद आधार डाटा में सेंधमारी का स्थान आता है। रिर्पोट में कहा गया था कि एक गुमनाम सेवा किसी को भी 500 रुपए खर्च कर 1.2 अरब भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत सूचनाओं तक पहुंच उपलब्ध करा रही थी।
यूआईडीएआई ने डाटा सेंधमारी को किया इंकार
फिलहाल, यूआईडीएआई ने डाटा सेंधमारी की किसी भी घअना से इंकार किया था, लेकिन साथ ही उसने इस बारे में खबर करने वाली पत्रकार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications