सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। रुपये में कमजोरी और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों के कारण बढ़त देखने को मिली।
सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। रुपये में कमजोरी और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों के कारण बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 238 अंक की मजबूती के साथ 34,972 के स्तर पर खुला है। जबकि निफ्टी 52 अंक चढ़कर 10,524 के स्तर पर ओपन हुआ है।
बता दें कि एक मिनट के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान में फिसल गया। आईटीसी, इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल में गिरावट दिख रही है।

इन शेयरों में आई गिरावट
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, भारती एयरटेल, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी में कमजोरी है। हालांकि आईटीसी, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, सन फार्मा, ओएनजीसी, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक में बढ़त है।
मिडकैप में दबाव
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिख रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी टूटा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.20 फीसदी की मजबूती है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.91 फीसदी लुढ़का
एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स में 11 में से 9 इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.91 फीसदी लुढ़ककर 25,164.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो इंडेक्स 1.36%, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.72%, एफएमसीजी 0.18%, मेटल इंडेक्स 0.79%, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.79%, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.18% और रियल्टी इंडेक्स 0.76% गिरा है। हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.13 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 2.08 फीसदी तेजी आई है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications