पीएम मोदी सोमवार को तेल और गैस क्षेत्र की भारत समेत दुनिया की कंपनियों के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स (CEO) के साथ ताजा हालात पर मंथन करेंगे।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मुद्दे को लेकर एक बैठक करेंगे। पीएम मोदी सोमवार को तेल और गैस क्षेत्र की भारत समेत दुनिया की कंपनियों के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स (CEO) के साथ ताजा हालात पर मंथन करेंगे। बैठक में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से पड़ने वाले असर पर चर्चा होगी।
नीति आयोग द्वारा बैठक का किया जा रहा संयोजन
बता दें कि इस बैठक का संयोजन नीति आयोग के द्वारा किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव और अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंध की चुनौतियों पर विचार विमर्श होगा। रिर्पोट के अनुसार तीसरी सालाना बैठक में तेल, गैस खोज और उत्पादन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बारकिंदो और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे।
भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के प्रमुख व्यक्ति होंगे शामिल
इसके अलावा बैठक में ओएनजीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शशि शंकर, आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह, गेल इंडिया के प्रमुख बीसी त्रिपाठी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मुकेश कुमार शरण, ऑयल इंडिया के चेयरमैन उत्पल बोरा और भारत पेट्रोलियम के चेयरमैन डी राजकुमार भी शामिल होंगे।
सऊदी अरब पेट्रोलियम मंत्री हो सकते हैं शामिल
ऐसी भी उम्मीद लगायी जा रही है के सउुदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद ए अल फलीह, बीपी के सीईओ बॉब डुडले, टोटल के प्रमुख पैट्रिक फॉयेन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और वेदांता के प्रमुख अनिल अग्रवाल के सोमवार की बैठक में शामिल हो सकते हैं। आज आपके शहर में पेट्रोल के दाम
आज फिर बढ़े डीजल के दाम
प्रधानमंत्री की बैठक से पहले ही सोमवार को फिर डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, सोमवार को पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 82.72 और डीजल की कीमत 75.46 रुपए प्रति लीटर है। जैसा की आप जानते हैं कि 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.5 रुपए की कटौती की थी, जिसके बाद कई राज्यों ने भी तेल के दाम में कमी की थी, लेकिन उसके बाद से लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज आपके शहर में डीजल के दाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications