अगर आप भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं और नेटबैंकिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं और नेटबैंकिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 30 नवंबर तक आपको अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड कराना होगा। ऐसा नहीं करने वालों की नेट बैंकिंग सुविधा रोकी जा सकती है।
जी हां बता दें कि बैंक ने अपने इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट ऑनलाइन एसबीआई पर ग्राहकों को जानकारी दी है कि यदि उन्होंने 1 दिसंबर तक अपने मोबाइल नंबर को ब्रान्च में जाकर रजिस्टर नहीं कराया तो आगे नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं ले पाएंगे। यदि आपका नंबर बैंक में रजिस्टर है तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।
एसबीआई ने वेबसाइट पर लिखा है, आएनबी ग्राहक ध्यान दें, यदि आपने अभी तक अपना मोबाइल रजिस्टर नहीं कराया है तो कृपया ब्रान्च में जाकर तुरंत करें। ऐसा नहीं करने पर इंटरनेट बैंकिंग सुविधा 1.12.18 से बंद हो सकती है।

इसलिए यदि आपका मोबाइल नंबर एसबीआई के पास रजिस्टर नहीं है तो समय रहते ब्रान्च में जाएं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई की ओर से 6 जुलाई 2017 को जारी सर्कुलर में बैंकों से कहा था कि वे अपने ग्राहकों को एसएसएस और ईमेल अलर्ट के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्टर करने को कहें।
यूं देखें आपका मोबाइल रजिस्टर है या नहीं
1. बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं। लॉग इन और पासवर्ड डिटेल एंटर करें।
2.लॉग इन करने के बाद होमपेज पर माई अकाउंट और प्रोफाइल टैब क्लिक करें।
3. माई अकाउंट और प्रोफाइल टैब के तहत प्रोफाइल पर क्लिक करें।
4. अब पर्सनल डिटेल/मोबाइल पर क्लिक करें।
5. अब आपको प्रोफाइल पासवर्ड मांगा जाएगा। ध्यान रखें, प्रोफाइल पासवर्ड लॉगइन पासवर्ड से अलग है।
6. सही प्रोफाइल पासवर्ड एंटर करते ही आप मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आंशिक रूप से देख सकते हैं।
यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है तो आपको बैंक के होम ब्रान्च में जाना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications