त्योहारों का सीजन आते ही सबसे पहले याद आता शॉपिंग ऑफर्स का बाजार। त्योहारों को देखते हुए कई बड़े ऑनलाइन स्टोर्स ने मेगा ऑफर्स शुरू आकर दिए हैं।
त्योहारों का सीजन आते ही सबसे पहले याद आता शॉपिंग ऑफर्स का बाजार। त्योहारों को देखते हुए कई बड़े ऑनलाइन स्टोर्स ने मेगा ऑफर्स शुरू कर दिए हैं। अगर हम बात करें ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की तो ये भी अपने मेगा सेल ऑफर्स शुरू कर दिए हैं।
त्योहारों के सीजन में हर जगह, हर स्टोर पर आपको सेल और डिस्काउंट का बोर्ड दिख जाता है। इन ऑफर्स में आपको 20 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको इस बात से भी अवगत कराना चाहते है कि इस डिस्काउंट रैली में बैंक भी शामिल हैं। इस बार त्योहारों के सीजन में कई बैंक भी अपने कस्टमर्स के लिए बंपर ऑफर ले आकर आए हैं।
जी हां भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकों ने कुछ खास ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स में बैंक आपको सिर्फ अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खर्च करने पर हजारों रुपये का फायदा और गिफ्ट दे रहे हैं।
एसबीआई:
भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको 30 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जा रहा है। एसबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप उन 25 लोगों में शामिल होते हैं, जिन्होंने एसबीआई कार्ड से एक हफ्ते में सबसे ज्यादा लेन-देन किया है, तो आपको 29999 का Mi Mix 2 स्मार्टफोन दिया जाएगा सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि टॉप स्पेंडर्स को 50 हजार रुपये का मेक माय ट्रिप वाउचर भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.sbicard.com/en/personal/offers/shopping/diwali-
festive/index.page पर पहुंच सकते हैं
एचडीएफसी बैंक:
फ्लिपकार्ट से शॉपिंग पर 10 फीसदी की त्वरित छूट के अलावा एचडीएफसी बैंक उन लोगों के लिए स्पेशल ऑफर चला रहा है, जो ऑफलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं।एचडीएफसी बैंक कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन दे रहा है। इसके तहत आप किसी भी पार्टनर स्टोर में जाकर नो-कॉस्ट ईएमआई पर सामान ले सकते हैं।
कैसे उठाएं इसका फायदा:
एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए आपको पार्टनरशिप स्टोर पर जाना होगा। यहां आपको डेस्क पर अपना पैन नंबर देना होगा। यहां एलिजिब्लिटी का आपको पता चल जाएगा। इसके बाद आप फ्रिज,टीवी समेत अन्य किसी भी कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट को नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक:
आईसीआईसीआई बैंक भी आपको अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खर्च करने पर रिवॉर्ड दे रहा है। इसके लिए बैंक ने मास्टर कार्ड के साथ मिलकर एक स्पेशल ऑफर शुरू किया है। इसके तहत आपको मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना होगा। 'Aceyourspends' नाम के इस ऑफर के तहत अगर आप मास्टर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा खर्च करने वाले शीर्ष 10 लोगों में शामिल होते हैं, तो आपको मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका मिलेगा।
इन लोगों को 3 दिन और 2 रात की ट्रिप मिलेगी। यहां आप ऑस्ट्रेलियन ऑपन 2019 वूमंस और मेन्स लाइव गेम का मजा ले सकेंगे। इसके अलावा 2 हजार रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी पेश किया गया है। इस ऑफर की सभी शर्तें पढ़ने के लिए आप https://www.icicibank.com/offers/sp end-win-campaign.page पर पहुंच सकते हैं।
इसी तरह के ऑफर्स इंडसइंड बैंक समेत अन्य चला रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह



Click it and Unblock the Notifications