शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 33 पैसा मजबूत होकर 73.80 के स्तर पर खुला है। इससे पहले रुपया गुरूवार को 8 पैसे मजबूत होकर 74.12 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 33 पैसा मजबूत होकर 73.80 के स्तर पर खुला है। इससे पहले रुपया गुरूवार को 8 पैसे मजबूत होकर 74.12 के स्तर पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में आई गिरावट और सरकार के एक्शन में आने के बाद रुपए में मजबूती लौटी है।

बता दें कि गुरुवार को मोदी सरकार ने रुपए की गिरावट को थामने और सस्ता कच्चा तेल खरीदने का नया प्लान बनाया है। भारत और ईरान मिलकर क्रूड के जगह भुगतान के नए तरीके पर काम कर रहे हैं।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव बढ़ा है। पिछले 5 दिनों में कच्चा तेल 4 प्रतिशत तक सस्ता हो गया है। बता दें कि भारत अपनी जरुरतों का 80 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। ऐसे में कीमतें बढ़ने से देश का बजट गड़बड़ा जाता है और आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता है।
इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोलियम उत्पाद सिर्फ अमेरिकी डॉलर के बदले ही खरीदा जा सकता है। भारत कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। ऐसे में कच्चे तेल के लिए सिर्फ अमेरिकी डॉलर में पेमेंट करना भारत के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो रहा है। विदेशी पूंजी भंडार घट रहा है और रुपया कमजोर हो रहा है। जिससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications