यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
गरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद शुक्रवार को फिर तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने से लगभग हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 12 पैसे और डीजल के दामों में 28 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है जिससे दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम बढ़कर 82.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। तो वहीं दिल्ली में डीजल 74.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

दिल्ली के ही तरह मुंबई में भी पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 87.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छू रही कीमतों के बीच गुरुवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में जहां 10 वैसे की वृद्धि हुई थी, तो वहीं डीजल के दामों में 0.27 पैसे की वृद्धि हुई। गुरुवार को हुई इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 82.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.62 रुपए प्रति लीटर को गया था। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
तेल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। साथ ही लोगों में भी सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। बढ़ती कीमतों पर लोगों को मामूली राहत देते हुए केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम 2.50 रुपए कम जरुर किए, लेकिन आम आदमी को इससे न के बराबर राहत मिलने वाली है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की आसमान छू रही कीमत और डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपए का असर तेल की कीमतों पर पड़ रही है। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
आपको बता दें की डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है, क्योंकि पूरा ट्रांसपोर्ट इसी ईंधन पर आश्रित है। तो वहीं किसानों की फसल लागत भी बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications