यहां पर आपको हम पेटीएम गोल्ड, ईएमआई और गोल्ड ईटीएफ के माध्यम से 1 रुपए में सोना खरीदने का तरीका बताएंगे।
यदि आप दीवाली से पहले ही मालामाल होना चाहते हैं या कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। जी हां इस नवरात्रि आप 1 रुपए में सोना खरीद सकते हैं। 1 रुपए में सोना खरीदने के यहां पर हम आपको 3 विकल्प बताएंगे, जिसमें से एक है पेटीएम गोल्ड, ईएमआई पर दूसरा तरीका है गोल्ड ईटीएफ के माध्यम से, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
पेटीएम गोल्ड के माध्यम से
आपको बता दें कि पेटीएम गोल्ड पर 1 रुपए से एक लाख रुपए तक की राशि का सोना खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना काम करना है कि अपने पेटीएम एप पर पेटीएम गोल्ड पर जाना है। यहां पर आप जितनी राशि का सोना खरीदना चाहते हैं, उतनी राशि का खरीद सकते हैं। पेटीएम गोल्ड से सोना खरीदना उनके लिए ज्यादा बेहतर है, जो थोड़े-थोड़े पैसे खर्च कर लंबे समय में कुछ ग्राम सोना जमा कर लेना चाहते हैं।
ईएमआई (EMI) पर सोना
आप टीवी-फ्रिज की ही तरह सोना भी ईएमआई पर खरीद सकते हैं। जी हां किश्तों पर सोना बेचने का काम न सिर्फ स्थानीय सर्राफा बाजार में होता है, बल्कि कई बड़ी कंपनियां भी आपको ये ऑफर देती हैं। बुलियन इंडिया, मुत्थूट गोल्ड और तनिष्क समति कई ऐसी बड़ी कंपनियां हैं जो आपको किश्तों पर सोना खरीदने का विकल्प प्रदान करती हैं। बुलियन इंडिया पर आप पेटीएम गोल्ड की तरह ही एक रुपए में भी सोना खरीद सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ पर सोना
अगर आप फिजिकल गोल्ड को रखने और खरीदने की दिक्कत से निजात पाना चाहते हैं, तो आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को भी आप शेयर्स की ही तरह खरीदते हैं। सोने के गहने लेने के मुकाबले ETF को खरीदना थोड़ा सस्ता पड़ता है क्योंकि इन पर खरीदे और बेचे जाने का चार्ज नहीं लगता है।
सोना खरीदने से पहले इस चीज की पड़ेगी जरुरत
गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपके पास एक शेयर ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग अकाउंट और डीमैट अकाउंट होना चाहिए। गोल्ड ईटीएफ भी आप मासिक किश्तों पर अथवा SIP के जरिए खरीद सकते हैं या फिर चाहें तो एक ही बार में बड़ी राशि पर निवेश कर सकते हैं। तो यदि आपके पास इस फेस्टिवल पैसों की तंगी है तो बताए गए विकल्पों के माध्यम से सोना खरीद सकते हैं। हां लेकिन सोना खरीदने से पहले नियम और शर्तें जरुर पढ़ लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications