गुरुवार को रुपये में रिकॉर्ड कमजोरी और दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी के चलते शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। गुरुवार को कारोबार में सेंसेक्स 1037.37 प्वाइंट्स टूटकर 33,723.53 के स्तर पर
गुरुवार को रुपये में रिकॉर्ड कमजोरी और दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी के चलते शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। गुरुवार को कारोबार में सेंसेक्स 1037.37 प्वाइंट्स टूटकर 33,723.53 के स्तर पर आ गया है। जबकि निफ्टी 321.5 प्वाइंट्स गिरकर 10150 के नीचे चला गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.55 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी गिरे
अगर बात मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो इसमें भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 3 फीसदी लुढ़का है।
इन शेयरों आई गिरावट
वहीं सेंसेक्स पर 30 में से 29 शेयरों में गिरावट है। सिर्फ ओएनजीसी में 1.58 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। इंफोसिस, एसबीआई, मारुति, एचयूएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, टीसीएस, आरआईएल, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी गिरा है।
अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट
जबकि बुधवार को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स और डाओ जोंस इंडेक्स में 8 फरवरी 2018 के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई। बाजारों पर ब्याज दरों में तेज उछाल का दबाव है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड ने 7 साल की नई ऊंचाई छुई है। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में बढ़ोतरी से निवेशक रिस्की एसेट्स से दूर हो रहे हैं। टेक शेयरों की जोरदार पिटाई से अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली है। टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए 7 साल का सबसे खराब दिन रहा।
बता दें कि बुधवार के कारोबार में डाओ जोंस 832 अंक यानी 3.15 फीसदी गिरकर 25,599 के स्तर पर बंद हुआ। यह डाओ जोंस में 8 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। नैस्डैक 316 अंक यानि 4.1 फीसदी गिरकर 7,422 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 95 अंक यानि 3.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,785.7 के स्तर पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications