यहां पर आपको फूडपांडा के डिलीवरी नेटवर्क के बारे में बताएंगे।
ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कपंनियों के बीच फूडपांडा (Foodpanda) का नाम सबसे आगे है। बुधवार को कंपनी की तरफ से एक बयान आया जिसमें कहा गया है कि 5 सप्ताह में 60,000 डिलीवरी पार्टनर बनाए हैं और 2020 तक 5 लाख डिलीवरी पार्टनर बनाने का लक्ष्य है।

फूडपांडा कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि दो महीने में 60,000 डिलीवरी पार्टनर जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया था। पिछले कुछ दिनों में बढ़ी डिमांड और कई शहरों में व्यापार विस्तार की वजह से हमने अपने लक्ष्य को पाया है और इसी के साथ फूडपांडा डिलीवरी करने वाला भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है।
आपको बता दें कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा ने भारत में कुछ ही सप्ताह पहले 13 नए शहरों में अपनी सेवा का विस्तार किया था, जिसमें जयपुर, चंडीगढ़, कानपुर, लखनउु, इंदौर, अहमदाबाद, नासिक, नागपुर, मैसूर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, विशाखापट्नम और कोयम्बटूर शामिल थे। कंपनी ने इसे उसकी विस्तार योजना का हिस्सा बताया था।
कंपनी के सीईओ ने कहा कि रेस्टोरेंट से ग्राहकों तक अच्छे से खाना डिलीवर करने के हमारे मिशन में डिलीवरी पार्टनर की अहम भूमिका है और फूडपांडा अगले कुछ सालों में 5 लाख डिलीवरी पार्टनर्स को जोड़ेगी।
कंपनी के अनुसार हर रोज फूडपांडा 25,000 रेस्टोरेंट्स से 3 लाख से ज्यादा ऑर्डर सर्व करती है। आपको बता दें कि वर्तमान में ये कंपनी देश के 20 शहरों में फूड डिलीवरी कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
