फेस्टिव सीजन में कुछ नया खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह बिलकुल सही मौका है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल शुरू हो चुकी है।
फेस्टिव सीजन में कुछ नया खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह बिलकुल सही मौका है। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल शुरू हो चुकी है। दोनों ही वेबसाइट्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन से लेकर घरेलू जरूरत की छोटी-छोटी चीजों पर शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ही कंपनियों ने अपने प्रीमियम ग्राहक फ्लिपकार्ट प्लस और अमेजन प्राइम सर्विस का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को मंगलवार से ही इन ऑफर्स का फायदा उठाने की सहूलियत दे दी।
हालांकि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल 5 दिनों तक चलने वाली इस महासेल में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर प्रॉडक्ट्स, स्मार्टफोन्स व अन्य चीजों पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक पर दे रहा है। डिस्काउंट्स के अलावा ग्राहक गूगल होम से लेकर स्मार्टफोन्स, टीवी, ब्लूटूथ स्पीकर्स, हेडफोन्स और फ्लिपकार्ट गिफ्ट वाउचर्स तक जीत सकते हैं।
सस्ते में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन्स
1. Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। मी मैक्स 2 की ओरिजनल कीमत 29,999 रुपये हैं।
2. Redmi Note 5 Pro की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 12,999 रुपये में मिल रहा है।
3. Realme 2 मोबाइल जिसकी कीमत 8,990 रुपए है वो डिस्काउंट के बाद 8091 रुपए का पड़ेगा। इसी तरह Realme 2 प्रो की कीमत 14,990 रुपए है एचडीएफसी कार्ड से भुगतान के बाद आपको 1 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को आप 2,332 रुपए महीने की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
4. Redmi 6 मोबाइल 8,999 रुपए की जगह 7,999 रुपए में मिलेगा। अन्य मोबाइल पर भी इसी तरह का डिस्काउंट दिया गया है।
5. Vivo V9 Youth में 6 हजार रुपये का डिस्काउंट है और यह 13,990 रुपये में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की ओरिजनल कीमत 19,990 रुपये है।
6. फ्लिपकार्ट की द बिग बिलियन डेज़ सेल में मिड रेंज परफॉर्मेंस के स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिलेगी। Asus Zenfone Max Pro M1 1 हजार रुपये की छूट के बाद 9,999 रुपये में मिल रहा है।
7. आसुस का जेनफोन 5Z भी सेल के दौरान उपलब्ध है। यह फोन वनप्लस 6 की टक्कर का है और यह 5 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में मिल रहा है।
8. वहीं नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 6.1 प्लस डिस्काउंट के बाद 10,499 और 14,999 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं।
9. इन डिस्काउंट ऑफर्स के अलावा अगर ग्राहक खरीददारी के लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 पर्सेंट डिस्काउंट मिलेगा।
अमेजन पर भी काफी अच्छी डील्स
ऐमजॉन इंडिया पर 6,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी प्रीपेड ऑर्डर के जरिए करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, एसबीआई बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऐमजॉन पे के साथ नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे फायदों का भी ग्राहक लुत्फ उठा सकते हैं। ऐमजॉन स्मार्टफोन्स, स्मार्ट डिवाइसेज़ की खरीद पर भी लुभावने ऑफर दे रहा है।
ऐपल आईफोन X 64जीबी ऐमजॉन सेल में 69,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर ऐमजॉन 7,777 रुपये में नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रहा है। इसके अलावा और भी स्मार्टफोन्स पर कई लुभावने ऑफर हैं।
इन टीवी पर दी जा रही है भारी छूट
अमेजन टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन सहित कई उत्पादों पर बड़ी छूट मिल रही है। लोग अमेजन की वेबसाइट पर 80 फीसदी तक छूट पर सामान खरीद सकते हैं। लोगों को स्मार्ट टीवी खरीदने पर 50 हजार रुपये की छूट कंपनी की तरफ से दी जा रही है। 129000 वाला टीवी लोगों को केवल 88 हजार पर मिल रहा है।
पेनासॉनिक का 65 इंच अल्टा एचडी टीवी 139990 रुपये में मिल रहा है इसका एमआरपी 179900 रुपये है। इसी तरह अन्य टीवी पर भी भारी डिस्काउंट है एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने से आपको अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
नो कॉस्ट ईएमआई
अमेजन, फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है। इन कंपनियों पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर कम से कम 30 हजार रुपये और अधिकतम 60 हजार तक का सामान खरीद सकते हैं। इसके लिए कंपनियों के ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर आपको इसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications