पीएम मोदी की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना एक बार फिर 15 अक्टूबर से शुरु हो सकती है। इस बॉन्ड योजना के बारे में जानें यहां पर।
मोदी सरकार की निवेश योजना गोल्ड बॉन्ड स्कीम इसी अक्टूबर के मध्य में शुरु हो सकती है। तो यदि आप सोना खरीदने और और उस पर ब्याज कमाने के लिए सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। सरकार की इस गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का काम इसी महीने शुरु हो जाएगा।
इसके अलावा फरवरी तक यह योजना पांच किस्तों में चलायी जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि तय कार्यक्रम के तहत सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक हर महीने जारी की जाएगी।
गोल्ड बॉन्ड की बिक्री
गोल्ड बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मनोनीत डाकघरों एवं मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एवं बीएसई लिमिटेड के जरिए की जाएगी। योजना का पहला चरण निवेश के लिए 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। तो वहीं बॉन्ड 23 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
निवेश योजना के अन्य चरण
तो वहीं अगला चरण 5 नवंबर को खुलेगा और 9 नवंबर को बंद होगा। उसके बाद यह 24 दिसंबर को आएगा और 28 दिसंबर को बंद होगा। चौथा और पांचवां चरण क्रमश: 14 से 18 जनवरी और 4 से 8 फरवरी को खुलेगा। चालू वित्त वर्ष में सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना का पहला चरण 16 अप्रैल को खुला था।
नवंबर 2015 में शुरु हुई थी योजना
आपको बता दें कि इस योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी। इसका उद्देश्य भौतिक रुप से सोने की मांग में कमी लाना एवं सोने की खरीद में उपयोग होने घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है। घर में सोना खरीद कर रखने की बजाय अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं, तो आप टैक्स भी बचा सकते हैं।
ये बॉन्ड पेपर और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में होते हैं
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सोने की कीमतों से जुड़े होते हैं। जैसे ही सोने की कीमतों में इजाफा होता है, वैसे ही आपका निवेश भी बढ़ेगा। बता दें कि गोल्ड ETF के मुकाबले इसके लिए आपको सालाना कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। साथ ही आप इन बॉन्ड के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। खास बात यह है कि ये बॉन्ड पेपर और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में होते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
