लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। मंगलवार को भी तेल की कीमतों इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.26 पहुंच गई है।
लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी है। मंगलवार को भी तेल की कीमतों इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.26 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। तो वहीं डीजल 29 पैसे बढ़कर 74.11 रुपए पर जा पहुंचा है। दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। मुंबई में पेट्रोल अब 87 रुपए के पार पहुंच गया है।
आज बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
मंगलवार को एक बार फिर दाम बढ़ा दिए गए हैं। लगातार चौथे दिन दिल्ली और मुंबई में लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए जेबें और ढ़ीली करनी पड़ी। दिल्ली में जहां अब पेट्रोल की कीमत 82.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.11 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 87 रुपए 73 पैसे पर जा पहुंचा है। जबकि मुंबई में डीजल 31 पैसे बढ़कर 77.68 रुपए प्रति लीटर है। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
सोमवार को तेल के दाम
आपको बता दें कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 0.21 पैसे और डीजल की कीमतों में 0.29 पैसे तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 82.03 और मुंबई में 87.50 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
गरुवार को एक्साइज ड्यूटी में की गई थी कटौती
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को तेल की कीमतों में 2.50 रुपए तक की कटौती का ऐलान किया था, जिसके बाद कई राज्यों ने भी अपनी ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया था। केंद्र और राज्यों के इस फैसले के बाद देशभर में तेल की कीमतों में न्यूनतम 2.50 रुपए और अधिकतम 5 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई थी। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
तेल के दाम बढ़ने का कारण
शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति में अंतर पैदा हो गया है, जिसकी वजह से तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications