ऑनलाइन सेक्टर की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी बिक्री से पहले आपूर्ति चेन और ऑपरेशन के लिए 30000 अस्थायी पदों पर नियुक्तियां की है।
ऑनलाइन सेक्टर की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी बिक्री से पहले आपूर्ति चेन और ऑपरेशन के लिए 30000 अस्थायी पदों पर नियुक्तियां की है। त्योहारी मौसम में अपने प्रतिद्वंद्वी अमेजन को कड़ी टक्कर देने के लिए वॉलमार्ट समर्थित कंपनी ने यह कदम उठाया है।
फ्लिपकार्ट ने 10-14अक्टूबर के बीच अपने बिग बिलियन डे के पांचवें संस्करण से पहले ये नियुक्तियां की है। हालांकि बता दें कि कंपनी का अनुमान हैं कि उसके प्लेट से जुड़े विक्रेताओं ने अपने स्तर पर 5 लाख से अधिक लोगों को परोक्ष रुप से नियुक्त किया है।

जबकि फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना हैं कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोगों को खरीदारी में कोई दिक्कत न हो। हम चाहते हैं कि गतिविधियों के बढ़ने से अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो। रोजगार का सृजन करके एवं विक्रेताओं को उनका कारोबार बढ़ाने में मदद करके हम उद्योग एवं अर्थव्यवस्था को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कंपनी ने कहा है कि उसने देशभर में फैले अपने विभिन्न केंद्रों के लिए ये अस्थायी नियुक्तियां की हैं। बाजार अनुसंधान कंपनी रेडशीर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार त्योहारों पर विभिन्न ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के जरिए 2 करोड़ लोगों द्वारा तीन अरब डॉलर की खरीद किए जाने की संभावना है। ये भी पढ़ें। अमेजन त्योहारी सीजन में 50,000 लोगों को नौकरी देगा
मोबाइल फोन पर बंपर छूट
मोबाइल फोन की अग्रणी कंपनी सैमसंग ने अपने हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एस 8 पर 20,000 रुपए की छूट देने की घोषणा की है। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत 49,000 रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि सैमसंग की फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 (64 जीबी) स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के इस सेल में 29,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
इसी तरह हुआवेई के ओनर ब्रांड की कीमत में 500 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक की छूट की घोषणा की गई है। अब इस सेल में ओनर10 स्मार्टफोन 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एएसयूएस अपने हाल में पेश किए गए फोन पर 1,000 से 2,000 रुपये तक की छूट देगी। इसी तरह ओप्पो भी 2,000-4,000 रुपये तक की छूट देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
