यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन फिर बढ़े हैं। ऐसा लग रहा है तेल की कीमतों में सरकार के द्वारा दी गई राहत धीरे-धीरे फीकी होती नजर आ रही है क्योंकि रोजाना तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। सप्ताह के पहले ही दिन यानी सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े हैं। इस तरह से तेल का महंगा होना लगातार तीसरे दिन जारी रहा है।
आज पेट्रोल और डीजल का दाम
आज पेट्रोल की कीमत में 0.21 पैसे और डीजल की कीमतों में 0.29 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 82.03, मुंबई में 87.50 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 85.26 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.87 रुपए प्रति लीटर और जयपुर में 82.60 रुपए प्रति लीटर हो गई है। तो वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 73.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 77.37 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 78.04 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 75.67 रुपए प्रति लीटर और जयपुर में 76.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
गरुवार को एक्साइज ड्यूटी में की गई थी कटौती
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को तेल की कीमतों में 2.50 रुपए तक की कटौती का ऐलान किया था, जिसके बाद कई राज्यों ने भी अपनी ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया था। केंद्र और राज्यों के इस फैसले के बाद देशभर में तेल की कीमतों में न्यूनतम 2.50 रुपए और अधिकतम 5 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई थी। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
शुक्रवार को नहीं हुई थी कोई बढ़ोत्तरी
शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। फिर शनिवार और रविवार को दाम फिर बढ़ गए थे। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की आसमान छू रही कीमत और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए का असर तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम
तेल का दाम बढ़ने का कारण
शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति में अंतर पैदा हो गया है, जिसकी वजह से तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
