उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को जियो के जरिए डिजिटल देवभूमि बनाने की बात कही।
उत्तराखंड में 4000 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद अब रिलायंस जियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को 'डिजिटल देवभूमि' बनाना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने इस बात की जानकारी दी।

'देवभूमि उत्तराखंड' को 'डिजिटल देवभूमि' में बदलना
मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मलेन में कहा कि जियो पर्यावरण की रक्षा करने वाले उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि वह 'देवभूमि उत्तराखंड' को 'डिजिटल देवभूमि' में बदलना चाहते हैं। इतना ही नहीं जियो पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसी के साथ स्वास्थ्यसेवा, शिक्षा और सरकारी सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करेगा। इससे नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार आएगा। जियो 'डिजिटल उत्तराखंड' को लेकर प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक के पास सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली डिजिटल कनेक्टिविटी और सेवाएं होंगी।
कुछ वर्षों में 4000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया
वहीं अंबानी का कहना हैं कि इन सभी से अतिरिक्त रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और राज्य के नागरिकों के लिए आय के अधिक अवसर खुलेंगे। हमारी दो साल के अंदर 2,185 सरकारी विद्यालयों और 200 से अधिक सरकारी महाविद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है। हालांकि कंपनी राज्य में सबसे अधिक निवेश करने वालों में से एक है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में 4000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किये है। जियो रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
