यहां पर आपको एचडीएफसी बैंक के एमसीएलआर दर के बारे में बताएंगे।
यदि आप एचडीएफसी बैंक के कस्टमर हैं और आप बैंक से किसी प्रकार का लोन जैसे होम लोन, ऑटो लोन या फिर पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अब महंगा हो गया है। HDFC बैंक ने MCLR में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। दरों में बढ़ोत्तरी आज से ही लागू हो गई है।

आपको बता दें कि MCLR (मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट) वो दर होती है जिससे कम पर बैंक लोन नहीं देते हैं। ये दर बैंकों के फंड की लागत के हिसाब से तय होती है। बैंक ने 1 साल के लिए एमसीएलआर की दर 8.65 प्रतिशत तय की है। तो वहीं 2 साल की दर 8.8 प्रतिशत होगी। जबकि 3 साल की दर 8.95 प्रतिशत होगी। इससे आपका होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन महंगा हो जाएगा।
इससे पहले एचडीएफसी ने भी RPLR की दर में 0.10 प्रतिशत बढ़ा दी थी। बैंक ने महिलाओं के लिए 8.8 प्रतिशत और दूसरे लोगों के लिए 8.85 प्रतिशत ब्याज दर तय की थी। SBI ने भी 1 अक्टूबर से MCLR की दर में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। तो वहीं ICICI बैंक ने दरों में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। पंजाब नेशनल बैंक ने सभी बैंकों से ज्यादा दरों में बढ़ोत्तरी की थी। PNB ने एमसीएलआर की दरों में 0.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की।
अप्रैल 2016 से पहले रिजर्व बैंक द्वारा लोन देने के लिए तय मिनिमम रेट बेस रेट कहलाती थी। यानी बैंक इससे कम दर पर कस्टमर्स को लोन नहीं दे सकते थे। 1 अप्रैल 2016 से बैंकिंग सिस्टम में एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट लागू हो गई और यह लोन के लिए मिनिमम दर बन गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
