सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये टूटकर 31,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये टूटकर 31,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने के कारण चांदी की कीमत भी 500 रुपये गिरकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

बता दें कि बाजार सूत्रों का कहना हैं कि चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा अपनी घरेलू नीति को नरम करने के कारण डॉलर के मजबूत होने के बीच सर्राफा मांग घटने से वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण मूल्यवान धातु की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.66 प्रतिशत गिरकर 1,197.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत भी 0.11 प्रतिशत गिरकर 14.48 डॉलर प्रति औंस रह गई। भारत में सोने की कीमत क्या है जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जबकि स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 30-30 रुपये कमजोर होकर क्रमश: 31, 870 रुपये और 31,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये पर अपरिवर्तित रही। सोने की ही तरह, चांदी हाजिर 500 रुपये गिरकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत भी 420 रुपये टूटकर 38,555 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 73 हजार रुपये और बिकवाल 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। भारत में चांदी की कीमत क्या है जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications