यहां पर आपको आरबीआई की मौद्रिक नीति के स्टेटमेंट के बारे में बताएंगे जिसकी मीटिंग रिजर्व बैंक के द्वारा आयोजित की गई थी।
आरबीआई की ओर मौद्रिक नीति पर चल रही तीन दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन था, जिसके तहत एक्सपर्ट यह उम्मीद लगा रहे थे कि RBI कर्ज की दरों को महंगा कर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि क्रेडिट पॉलिसी पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी की रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर स्थिर है।

जब भी आरबीआई की दरें स्थिर होती हैं तो रुपये का स्तर डॉलर के मुकाबले काफी ज्यादा गिर जाता है और यह तभी देखने को मिल गया जैसे ही भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दर को स्थिर रखने की घोषणा की। आपको बता दें कि रुपया डॉलर के मुकाबले 74 के स्तर तक गिर गया है।
इससे पहले लगातार 2 मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की गई थी। कच्चे तेल में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट के कारण महंगाई बढ़ने की आशंको को देखते हुए एक्सपर्ट को भरोसा था कि मॉनिटरी पॉलिसी समीक्षा में नीतिगत दरों को बढ़ाया जा सकता है।
रिजर्व बैंक ने ग्रोथ को लेकर चिंता जताई है और अपने रुख में बदलाव किया है। RBI ने वित्त वर्ष 2019 में जीडीपी ग्रोथ लक्ष्य 7.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। आरबीआई के अनुसार जुलाई-सितंबर में महंगाई दर 4 प्रतिशत और अक्टूबर-मार्च में 3.9-4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अप्रैल-जून 2019 में महंगाई दर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। तो वहीं वित्त वर्ष 2019 में वित्तीय घाटा 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी शोध रिर्पोट इकोरैप में कहा था कि रिजर्व बैंक को रुपए की गिरावट थामने के लिए ब्याज दर में कम से कम 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करनी चाहिए। तो वहीं मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि उसे अक्टूबर की समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक द्वारा अल्पावधि ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद है। अंतत: आरबीआई ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
