पेट्रोल डीजल की कीमतें नई ऊंचाई पर, 93.43 रुपए प्रत‍ि लीटर हुआ पेट्रोल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। हालांकि बुधवार को सरकार ने एक दिन की राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। हालांकि बुधवार को सरकार ने एक दिन की राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में 15 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड 84 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। जबकि 20 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल की कीमतें 75.45 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 14 पैसों की बढ़ोतरी के साथ 91.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि 21 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल की कीमत 80.10 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं पर महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल की कीमतें 93.43 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 80.89 रुपए प्रति लीटर हो गई है। देश में यहां पेट्रोल सबसे महंगा है।

सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 रूपये

सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 रूपये

बता दें कि सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 91 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई थी। जबकि घरेलू रसोई गैस एलपीजी पहली बार 500 रुपए के स्तर को पार किया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत य‍हां देखें

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.27 डालर प्रत‍ि

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.27 डालर प्रत‍ि

भारत कच्‍चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश हैं और तो अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने तथा मजबूत मांग के कारण घरेलू बाजार में ईंधन महंगा हो रहा है। अमेर‍िका के ईरान पर पाबंदी लगाने से पहले ब्रेंट क्रूड का भाव नवंबर 2014 के बाद उच्‍च स्तर पर पहुंच गया है। दुनिया के आधे से अधिक तेल के ल‍िए ब्रेंट मानक है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.27 डालर प्रत‍ि बैरल हो गया हैं जो पांच सप्‍ताह पहले 71 डालर पर था। अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देखें

डालर के मुकाबले रुपया इसी दौरान 5-6 प्रतिशत टूटा

डालर के मुकाबले रुपया इसी दौरान 5-6 प्रतिशत टूटा

दूसरी तरफ डालर के मुकाबले रुपया इसी दौरान 5-6 प्रतिशत टूटा है। इससे कच्चे तेल का आयात महंगा हुआ है। अगस्त के मध्य से पेट्रोल जहां 6.59 रुपए लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल 6.37 रुपए चढ़ा। तेल कंपनियों के अनुसार इसके साथ सोमवार को घरेलू रसोई गैस 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 2.89 रुपए चढ़कर 502.40 रुपए पर पहुंच गयी। इसका कारण मूल कीमत पर जीएसटी दर का अधिक होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+