मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हो गए हैं। 47.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं।
भारत के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी एक बार फिर यानी कि लगातार 11वें साल अमीर भारतीयों की सूची में शामिल हो गए हैं। 47.3 अरब डॉलर (लगभग 3,48,956 करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जोड़ने के मामले में भी अंबानी शीर्ष पर हैं।

रिलायंस जियो और ब्रॉडबैण्ड की सफलता के बीच मुकेश अंबानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा किया है। फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018 के अनुसार विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने सबसे अमीर भारतीयों की सूची में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। एक साल में 2 अरब डॉलर के इजाफे के साथ उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर है।
सबसे अमीर भारतीयों की सूची में 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मीनिवास मित्तल तीसरे स्थन पर हैं। तो वहीं चौथे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं जिनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर है। 15.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पलोनजी मिस्त्री सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पांचवे पायदान पर हैं।
भारत के शीर्ष 10 अमीरों में शिव नाडर 14.6 छठवे स्थान पर, गोदरेज फैमिली 14 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर, दिलीप सांघवी 12.6 अरब डॉलर आठवें, कुमार मंगलम बिड़ला 12.5 अरब डॉलर के साथ नौवें पायदान पर और गौतम अड़ानी 11.9 अरब डॉलर के साथ दसवें पायदान पर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications