आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने समय से पूर्व पद छोड़ने की उनकी मांग को स्वीकार करने के बाद उनकी जगह संदीप बख्शी
आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने समय से पूर्व पद छोड़ने की उनकी मांग को स्वीकार करने के बाद उनकी जगह संदीप बख्शी को अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, जो 3 अक्टूबर 2023 को पूरा होगा।

इस खबर के बाद आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी आ गई। बैंक का शेयर 3 फीसदी चढ़कर 313 रुपए पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का शेयर भी 1.75 फीसदी चढ़ गया। बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि चंदा कोचर को बैंक की सभी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
संदीप बक्शी 3 अक्टूबर से बैंक के एमडी और सीईओ बन गए हैं। चंदा कोचर और उनके परिवार के सदस्य वीडियोकॉन समूह को दिये गये कर्ज में एक- दूसरे को लाभ पहुंचाने तथा हितों के टकराव के आरोप का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं आईसीआईसीआई बैंक के एक और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर एमडी माल्या का इस्तीफा भी बैंक ने स्वीकार कर लिया है।
वहीं बोर्ड ने ये भी कहा है कि उनको रिटायरमेंट के फायदों पर मौजूदा जांच के पूरी होने के बाद ही फैसला होगा। इससे पहले कोचर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी नूपॉवर रिन्यूएबल में वीडियोकॉन ने निवेश किया था। इस कंपनी को आईसीआईसीआई बैंक ने लोन दिया था। कोचर ने 1984 में मैनेजमेंट ट्रेनी को तौर पर आईसीआईसीआई बैंक ज्वाइन किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications