सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने 51 शाखाओं को बंद करने की घोषणा की है। बीओएम ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र में लागत कटौती के उपायों पर अमल करते हुए हमने अपनी 51 शाखाओं को बंद करन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र बीओएम ने 51 शाखाओं को बंद करने की घोषणा की है। बीओएम ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र में लागत कटौती के उपायों पर अमल करते हुए हमने अपनी 51 शाखाओं को बंद करने करा फैसला लिया है।
बीओएम के पुणे मुख्यालय पर एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये सारी शाखाएं शहरी क्षेत्रों में हैं, जिन्हें बंद करने के लिए पहचान की गई है। बीओएम ने बंद की जाने वाली शाखाओं को अलाभकारी घोषित किया है। पहचान छिपाने की शर्त पर बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन 51 शाखाओं को बंद करके उनका विलय पास की शाखाओं में कर दिया गया है।

रद्द हुए आईएफएससी कोड
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की देशभर में 1900 शाखाएं है। सोमवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी घोषणा में कहा कि बैंक ने लोगों की सुविधा के लिए इन शाखाओं का विलय कर दिया है।
अब ग्राहक क्या करेंगे
बंद हुई शाखाओं के आईएफएससी कोड और एमआईसीआर कोड रद्द कर दिये गये हैं। और तो सभी बचत, चालू व अन्य खाते विलय की गयी शाखाओं में स्थानांतरित कर दिये गए है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि ग्राहकों का खाता दूसरी ब्रांच में शिफ्ट हो जायेगा।
30 नवंबर के बाद काम नहीं करेंगी चेकबुक
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बंद की गईं शाखाओं के सभी ग्राहकों को उनको पहले जारी किए गए चेकबुक 30 नवंबर तक वापस जमा करने व नई शाखा के आईएफसीएस/एमआईसीआर कोड के साथ भुगतान उपकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा है कि पुराने आईएफएससी/एमआईसीआर कोड 31 दिसंबर से हमेशा के लिए अमान्य हो जाएंगे। इस लिए ग्राहक अपने सभी बैंकिंग लेनदेन नए आईएफएससी /एमआईसीआर कोड के जरिए करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications