वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक्साइज ड्यूटी पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि 1.50 रुपए अब एक्साइज ड्यूटी घटायी जाएगी और 1 रुपया तेल मार्केटिंग कंपनियां कटौती करेंगी।
देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम को रोकने के लिए आज केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक्साइज ड्यूटी पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि 1.50 रुपए अब एक्साइज ड्यूटी घटायी जाएगी और 1 रुपया तेल मार्केटिंग कंपनियां कटौती करेंगी। इस तरह पेट्रोल और डीजल 2.50 रुपए सस्ता हो जाएगा और उपभोक्ताओं को तत्काल 5 रुपए तक की राहत मिलेगी। ऐसा करने से इस साल सरकार पर 10,500 करोड़ रुपए का भार आएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है जिसे देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री और वित्तमंत्री ने यह निर्णय लिया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार अभी पेट्रोल पर अभी 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूलती है।

आपको बता दें कि अरुण जेटली ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे भी अपने स्तर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाएं। साथ ही उन्होंने तेल के बढ़े हुए दामों पर बात करते हुए कहा कि बाहरी दवाबों की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।जेटली ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दर 3.2 प्रतिशत हो गई है जो कि सबसे ज्यादा है। जिसके कारण पूरे विश्व के बाजारों पर असर पड़ा है। इसका असर शेयर बाजार और करेंसी मार्केट पर भी पड़ा है।
अरुण जेटली ने कहा कि हमारे घरेलू संकेत मजबूत हैं। करेंट अकाउंट डेफिसिट को छोड़कर बाकी आंकड़े मजबूत हैं। तेल कंपनियों को फॉरेन करेंसी बॉन्ड से 10 अरब डॉलर जुटाने की मंजूरी दी।आज दिल्ली में पेट्रोल के भाव 15 पैसे बढ़कर 84 रुपए प्रति लीटर हो गए। तो वहीं डीजल के भाव 20 पैसे बढ़कर 75.45 प्रति लीटर हो गया। मुंबई में पेट्रोल का दाम 14 पैसे बढ़कर 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल भी 80 रुपए के लेवल को पार कर गया है।
तो वहीं शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 850 अंकों तक गिरकर बंद हुआ और रुपया 73.70 के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। साथ ही आरबीआई की 3 दिन तक चलने वाली क्रेडिट पॉलिसी की बैठक भी चल रही हे। इसमें रिजर्व बैंक मौद्रिक दरें 0.25 प्रतिशत बढ़ा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications