अलीबाबा और सॉफ्टबैंक समर्थित पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसने सितम्बर में 13.7 करोड़ यूपीआई लेन-देन दर्ज किए हैं। जिसके साथ ही कंपनी इस क्षेत्र में सबसे आगे निकल गई है।
अलीबाबा और सॉफ्टबैंक समर्थित पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसने सितम्बर में 13.7 करोड़ यूपीआई लेन-देन दर्ज किए हैं। जिसके साथ ही कंपनी इस क्षेत्र में सबसे आगे निकल गई है। इतना ही नहीं इसकी कुल बाजार हिस्सेदारी 33 फीसदी से अधिक हो गई है। देश में डिजिटल भुगतान लगातार गति पकड़ रहा है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए तमाम कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। लेकिन पेटीएम इन सभी कंपनियों में शीर्ष पर बनी हुई है।

पेटीएम का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन-97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने कहा कि कंपनी ऑफलाइन भुगतानों के लिए भीम यूपीआई शुरू कर रही है, जिसके तहत कंपनी के कुल 95 लाख व्यवसायी आधार में 50 लाख से ज्यादा भीम यूपीआई भुगतान स्वीकार करेंगे।
वहीं पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक एबोट ने कहा कि पेटीएम भीम यूपीआई को व्यापक रूप से स्वीकृत होते देखना उत्साहजनक है। यह लाखों यूजर के लिए भुगतान के पसंदीदा तरीका है। जिसने हमें यूपीआई भुगतान में नेतृत्वकर्ता बना दिया है। पेटीएम पर किये जाने वाले सभी भुगतान 20 फीसदी भीम यूपीआई से किये जाते हैं। जिसमें मोबाइल रिचार्ज और भुगतान, बिजली और पानी के बिल और डीटीएच रिचार्ज समेत अन्य चीजें शामिल है। कंपनी ने इसके अलावा पेटीएम इनबॉक्स के तहत'स्पैम-प्रूफ एसएमएस इनबॉक्स' लांच करने की घोषणा की है।
पेटीएम धमाकेदार ऑफर देते रहता
ऑनलाइन कारोबार की दुनिया में पेटीएम अपने ग्राहकों को समय-समय पर शानदार ऑफर भी देता है। अभी हाल ही में आईफोन निर्माता ऐप्पल ने भारत में अपने नए आईफोन की बिक्री शुरू की है, जिस पर पेटीएम धमाकेदार ऑफर दे रहा है। पेटीएम पुराने आईफोन के बदले नया आईफोन एक्सएस या आईफोन एक्सएस मेक्स लेने पर 7000 रुपये तक का ऑफर दे रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications