पहली बार बुधवार को रुपया ने अब तक का सबसे निचला स्तर छू लिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 73 के स्तर को पार कर गया है। बता दें कि रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 73.24 के स्तर पर खुला
पहली बार बुधवार को रुपया ने अब तक का सबसे निचला स्तर छू लिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 73 के स्तर को पार कर गया है। बता दें कि रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 73.24 के स्तर पर खुला है। वहीं कारोबार के दौरान 0.4 फीसदी टूटकर 73.27 के लो लेवल पर फिसल गया है। जो रुपया का सबसे निचला स्तर है। हालांकि बता दें के वहीं पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

करीब 14 फीसदी टूटा रुपया
इस साल रुपए में करीब 14 फीसदी तक कमजोरी आई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।
क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर कमजोर हुआ
हालांकि एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च कमोडिटी एंड करंसी अनुज गुप्ता कि माने तो क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर कमजोर हुआ है। मंगलवार को क्रूड ने 85 डॉलर का स्तर पार किया और 85.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया जो 4 साल का हाई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। जिससे आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपए 75 डॉलर का स्तर छू सकता है।
बीतें दस दिनों में रुपये
सोमवार को रुपया 43 पैसे कमजोरी के साथ 72.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को रुपया 72.48 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
गुरूवार को रुपया 72.59 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को रुपया 72.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को रुपया 72.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
सोमवार को रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ 72.63 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार के कारोबार में रुपया 72.20 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
बुधवार को रुपया 72.37 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर 72.98 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 70.51 के भाव पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
