जेट एयरवेज में नकदी संकट की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। नकदी संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज वरिष्ठ प्रबंधन समेत विमान चालकों और इंजिनियर्स के वेतन में देरी के बाद सितंबर में
जेट एयरवेज में नकदी संकट की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। नकदी संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज वरिष्ठ प्रबंधन समेत विमान चालकों और इंजिनियर्स के वेतन में देरी के बाद सितंबर में अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को भी वेतन देने में असफल रही है। सूत्रों के द्वारा बुधवार को इस बात की जानकारी दी गयी है। कंपनी फिलहाल वित्तीय देनदारियों का भुगतान करने के लिए पैसे जुटाने में संघर्ष कर रही है। उसके सामने 16 हजार से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान का भी दबाव है।

इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक सामान्यत: महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है। पिछले महीने कंपनी ने वरिष्ठ प्रबंधन, विमानचालकों और अभियंताओं को छोड़ शेष सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन दे दिया था। लेकिन इस महीने सितंबर कंपनी, प्रबंधकों तथा कुछ वरिष्ठ पदों पर कार्यरत कर्मचारियों समेत अन्य श्रेणियों में भी वेतन दे पाने में असफल रही है।
वहीं उन्होंने बताया कि 75 हजार रुपये प्रति महीने के वेतन वाले यानी ए1-ए5, ओ1 और ओ2 श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन एक अक्टूबर को आ गया। एम1, एम2, ई1 और अन्य ऊपर की श्रेणियों के कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। कंपनी को इस बाबत भेजे गए सवाल का लिखित जवाब नहीं मिला है।
इतना ही नहीं कंपनी ने छह सितंबर को वरिष्ठ कर्मचारियों से कहा था कि उन्हें नवंबर तक हर महीने वेतन दो खेप में मिलेगी। अगस्त महीने के वेतन की पहली खेप लोगों को 11 सितंबर तक मिलने वाली थी और बाकी 50 प्रतिशत वेतन 26 सितंबर तक मिलना था। कंपनी आधे वेतन का भुगतान तय समय तक करने में सफल रही थी लेकिन शेष आधे वेतन का भुगतान करने की समयसीमा 26 सितंबर से बढ़ाकर नौ अक्टूबर कर दी गई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
