यहां पर आपको आईएफएफ की नई प्रमुख अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ के बारे में बताएंगे।
केरल सरकार की आर्थिक सलाहकार और जानीमानी शिक्षाविद गीता गोपीनाथ को अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का प्रमुख अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है। आईएमएफ में इस पद पर पहुंचने वाली गीता दूसरी भारतीय हैं। इनसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी IMF में प्रमुख अर्थशास्त्री रह चुके हैं।

गीता की नियुक्ति की घोषणा करते हुए आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्दे ने कहा कि गोपीनाथ दुनिया के उत्कृष्ण अर्थशास्त्रियों में से एक हैं और उनका पिछला रिकॉर्ड बेहद शानदार है और उन्हें वृहद अंतराष्ट्रीय अनुभव हासिल है।
गीता इस पद पर मौरिस ऑस्टफेल्ड की जगह लेंगी, जिन्होंने जुलाई में ही इस साल के अंत तक अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि गीता गोपीनाथ ने अपनी एमए की डिग्री दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हासिल की है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतराष्ट्रीय अध्ययन और अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। साथ ही वो केरल के मुख्यमंत्री की आर्थिक सलाहकार भी हैं और हार्वर्ड में प्रकाशित उनके जीवन परिचय के अनुसार, इस मानद पद पर उनकी नियुक्ति साल 2016 में हुई थी, एवं उन्हें मुख्य सचिव का रैंक दिया गया है।
गीता भारत के वित्त मंत्रालय के जी-20 सलाहकार समिति में प्रतिष्ठित सदस्य के रुप में शामिल रही हैं। इन्होंने अंतराष्ट्रीय व्यापक अर्थशास्त्र और व्यापार पर किए गए शोध से साल 2001 में प्रिंसिटन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
