बैंक खाता खोलने के लिए आधार जरुरी न होने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैंकों ने इसे वैकल्पिक कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैंक खाता खोलने के लिए आधार जरुरी न होने के कारण बैंकों ने इसे वैकल्पिक कर दिया है। बता दें कि बैंकों का कहना हैं कि अदालती फैसले के बाद अब आधार नंबर के जरिये केवाईसी बंद नहीं की गयी है। लेकिन लोग आधार या किसी अन्य पहचानपत्र के जरिये ऐसा कर सकते है।
वहीं ज्यादातर बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है कि आधार और ओटीपी के जरिये केवाईसी प्रक्रिया को वैकल्पिक बना दिया गया है। आगे की प्रक्रिया के लिए आधार जारी करने वाली एजेंसी यूआईडीआईए, सरकार और बैंकिंग नियामक विचार कर रहे हैं।

हालांकि एक्सपर्ट की माने तो पिछले एक दो सालों में ज्यादातर बैंकों ने आधार केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था और इससे ऑनलाइन प्रमाणीकरण काफी सरल हो गयी थी। बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक के रिटेल शाखा के अध्यक्ष विराट दीवानजी का कहना हैं कि ग्राहक अगर चाहते हैं तो अभी भी आधार के जरिये बैंक खाता खुलवा सकते हैं।
आधार नंबर खाते से हटाना है तो दोबार केवाइसी
वहीं बैंकरों का कहना है कि हम अपनी तरफ से एकतरफा फैसला नहीं ले सकते हैं। क्योंकि हो सकता है कि रिजर्व बैंक केवाईसी गाइडलाइन में आगे कोई बदलाव करे। केवाईसी पर आरबीआई की 20 अप्रैल की गाइडलाइन के अनुसार नया खाता खोलने के लिए आधार, पैन नंबर या फॉर्म 60 देना होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस गाइडलाइन में फेरबदल जरूरी है।
जबकि अगर किसी बैंक खाताधारक को आधार नंबर खाते से हटाना है तो उसे दोबारा केवाईसी करनी होगी। ऐसे में आपको पहचान से जुड़े दूसरे आधिकारिक दस्तावेज बैंक को देने होंगे। अगर किसी खाताधारक की केवाईसी किसी अन्य आधिकारिक दस्तावेज से हुई है तो उसने आधार भी लिंक कराया है तो उसे आसानी से लिंक कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications