आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 25 हजार मरीजों ने फायदा उठा लिया है। तो वहीं सरकार ने पहले 10 दिन में 38.1 करोड़ रुपए के प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल के दावों को मंजूर किया है।
प्रधानमंत्री आरोग्य योजना यानी कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 25 हजार मरीजों ने फायदा उठा लिया है। तो वहीं टाइम्स नाउ की रिर्पोट के अनुसार सरकार ने पहले 10 दिन में 38.1 करोड़ रुपए के प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल के दावों को मंजूर किया है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जा रहा है।

2 अक्टूबर तक 45 करोड़ रुपए के 23,299 इंश्योरेंस क्लेम फाइल किए गए। इसमें 23,287 को मंजूरी दे दी गई है। तो वहीं अभी तक 32,814 हॉस्पिटल ने इस योजना से जुड़ने के लिए अर्जी दी है। इसमें से 13,865 योजना से लिंक को चुके हैं।
1 अक्टूबर को आयुष्मान भारत के डिप्टी सीईओ दिनेश अरोड़ा ने ट्विट कर 67 वर्ष की एक बूढ़ी महिला को लेकर ट्विट किया था। अंडमान आईलैण्ड में रहने वाली इस महिला को कैंसर था और उसे पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में लाया गया था। जहां पर रेडियोथैरिपी की सुविधा नहीं थी। बाद में उसे हवाई मार्ग से चेन्नई के अस्पताल लाया गया और इलाज किया गया। इसका पूरा खर्च आयुष्मान भारत योजना के तहत उठाया गया।
तो वहीं कैई अस्पतालों को अभी योजना में लॉगिन की दिक्कत आ रही है। इसके अलावा कई जगह अभी आयुष्मान मित्र नियुक्त नहीं किए गए हैं। अभी तक 31 राज्यों ने इस योजना से जुड़ने की मंजूरी दे दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
